{"_id":"572e393e4f1c1bdb125ccfae","slug":"bodies-found-under-the-tree-charged-with-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ ने नीचे मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ ने नीचे मिला शव, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 08 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। परिजनों के साथ शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद युवक छत पर सोने गया था। कुछ देर बाद परिजन उसे बुलाने छत पर पहुंचे वह बिस्तर पर नहीं था। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ के नीचे मिला। परिजनों ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र हरियांव के पन्नापुरवा निवासी सूरज दीक्षित (20) शुक्रवार की शाम परिजनों के साथ खाना खाने के बाद छत पर सोने गया था। बड़े भाई सुआ के मुताबिक रात के लगभग 11 बजे जगतपाल निवासी कनौरा थाना बेहटा गोकुल आया। उसने सुआ लाल से सूरज क ो बुलाने को कहा। सुआलाल छत पर पहुंचा तो सूरज बिस्तर पर नहीं था। उसका कहना है कि इसके बाद जगतपाल यह कहते हुए चला गया कि सूरज उसके हाथों से बच नहीं पाएगा। सुआ लाल के अनुसार काफी तलाशने के बाद भी सूरज का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह उसका शव ग्राम पंचायत के मजरा सीसीताली निवासी पप्पू के खेत में खड़े आम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ क ी। परिजनों ने पड़ोस के गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद लोगों में चर्चा थी कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है। युवक लुधियाना की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था, डेढ़ माह पूर्व गांव आया था। मृतक पांच भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन