{"_id":"6ade535ccc4f668b3c09d305","slug":"female-student-molested-while-on-her-way-to-coaching-two-accused-handed-over-to-the-police-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112284-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कोचिंग जाते समय छात्रा से छेड़छाड़, दो आरोपी पुलिस को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कोचिंग जाते समय छात्रा से छेड़छाड़, दो आरोपी पुलिस को सौंपे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोचिंग जाते समय छेड़छाड़ करने और प्रेम पत्र देने की शिकायत पर पहुंचे परिजनों ने दो आरोपियों को दबोच लिया। दोनों को मऊदरवाजा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद रविवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में कोचिंग पढ़ने आती थी। कई दिन से कुछ युवक उसके साथ रास्ते में छेड़छाड़ करते थे। शनिवार शाम जब वह कोचिंग से निकली तो युवकों ने एक पत्र दिया। परेशान छात्रा ने इसकी जानकारी कोचिंग टीचर को दी। टीचर की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा से जानकारी ली। पिता और परिजन छात्रा को साथ लेकर आरोपियों के सैलून पर पहुंचे। वहां छात्रा ने दो युवकों को पहचान लिया।
परिजनों ने दोनों को पकड़कर मऊदरवाजा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। कोचिंग स्थल शहर कोतवाली में होने की वजह से पीड़ित ने रविवार दोपहर बाद कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलौत ने बताया कि दो लोगों को मऊदरवाजा पुलिस को सौंपने की बात सामने आई थी। उनके यहां एक के खिलाफ तहरीर दी है। उसी आधार पर मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला नौलक्खा निवासी इजमाम पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार होगा।