{"_id":"6ade542ef0e16498fc080417","slug":"grandfather-son-and-grandson-attacked-after-objecting-to-honking-case-registered-against-seven-individuals-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1008450-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हॉर्न बजाने के विरोध पर दादा-पोते व बेटे पर हमला, सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हॉर्न बजाने के विरोध पर दादा-पोते व बेटे पर हमला, सात पर रिपोर्ट
विज्ञापन
गाजियाबाद। थाना कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्टा इलाके में बाजार वाली मस्जिद के पास स्थित एक किराना दुकान पर मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाने का विरोध करने पर दबंगों ने बुजुर्ग दुकानदार, उनके पोते और बीच-बचाव करने आए बेटे पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दुकानदार के बेटे की नाक की हड्डी टूट गई और सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित बुजुर्ग की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
70 वर्षीय दुकानदार अख्तर ने बताया कि 20 अक्तूबर की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पोते सुहेल के साथ अपनी दुकान ''''सुहैल किराना स्टोर'''' पर मौजूद थे और ग्राहकों को सामान दे रहे थे। तभी दुकान के सामने ही जैद और अब्दुल समद अपनी मोटरसाइकिल पर आए और वहां से गुजर रही महिलाओं को देखकर मोटरसाइकिल का तेज हॉर्न बजाने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया और दुकान के सामने हॉर्न बजाने से मना किया, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे और धमकी देते हुए अपने अन्य साथियों फैसल, जुबैर, राशिद, समीर और सावेज को मौके पर बुला लिया।
आरोपियों ने लोहे की रॉड, हॉकी और डंडों से लैस होकर जबरन दुकान के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की और गल्ले में रखे पैसे भी निकाल लिए। शोर शराबा सुनकर जब उनके बेटे इरफान और अकरम बीच-बचाव करने आए, तो हमलावरों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है व घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।