{"_id":"6ade545e023bd8c48c0eedc1","slug":"elderly-man-injured-in-bull-attack-dies-over-1000-cattle-roaming-the-city-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-128510-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, शहर में घूम रहे एक हजार से अधिक गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, शहर में घूम रहे एक हजार से अधिक गोवंश
विज्ञापन
-तीन लोगों को मारी टक्कर, फैक्टरी में हेल्पर का काम करते थे 72 वर्षीय सुरेश चंद गुप्ता, शहर में सड़कों पर घूम रहे एक हजार से अधिक गोवंश
बहादुरगढ़। गांव कसार में पागल सांड़ के हमले से घायल 72 वर्षीय फैक्टरी कर्मचारी सुरेश चंद गुप्ता की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। सांड़ ने 23 अक्तूबर को तीन लोगों को टक्कर मारी थी। इनमें दो को मामूली चोटें आईं थी। 24 अक्तबूर को सांड की भी मौत हो गई।
ग्राम पंचायत ने उसे दफना दिया। बहादुरगढ़ शहर में एक हजार से अधिक बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूम रहा है। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ निवासी सुरेश चंद गुप्ता बहादुरगढ़ के सेक्टर-16 स्थित टायर के पट्टे बनाने वाली फैक्टरी में हेल्पर थे। वह अपने बेटे राहुल और पोते के साथ गांव कसार में किराये पर रहते थे। उनकी एक बेटी भी है।
राहुल के ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनके पिता ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान एचएसआईआईडीसी की ओर से आवंटित प्लॉटों के पास सांड ने उन्हें टक्कर मारी और पटक दिया। इससे उनके सिर और माथे पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। रविवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
कसार के सरपंच टोनी ने बताया कि सांड ने दो अन्य लोगों को भी टक्कर मारी थी, लेकिन उन्हें मामूली चोटें आईं और वे घर लौट गए। एक दिन बाद सांड की भी मौत हो गई, जिसके बाद उसे दफना दिया गया।
गोवंश पकड़ने के लिए टेंडर, कार्यादेश का इंतजार
शहर में बेसहारा गोवंश की टक्कर से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद सड़कों पर एक हजार से अधिक गोवंश घूम रहा है। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी के अनुसार, गोवंश पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसमें दो एजेंसियों ने भाग लिया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद गोवंश पकड़ने का काम शुरू किया जाएगा।
गोवंश की टक्कर से पहले भी हो चुकी हैं मौतें
जुलाई 2022 में लाइनपार के जौहरी नगर में सांड की टक्कर से वृद्धा बीरमति की मौत हो गई थी।
26 अक्तूबर 2017 को लाइनपार निवासी 80 वर्षीय शेर सिंह सिंघल को सांड ने टक्कर मार दी थी। दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।
23 अगस्त 2018 को सेक्टर-6 के पास गोवंश की टक्कर से पटेल नगर निवासी 74 वर्षीय साहबो देवी की मौत हो गई।
20 दिसंबर 2018 को कुश्ती कोच बुल्लड़ पहलवान गोवंश की टक्कर से घायल हुए थे।
एक जनवरी 2019 को सेक्टर-17 के पास गोवंश की चपेट में आने से पानीपत निवासी बाइक सवार योगेंद्र की मौत हो गई थी, जबकि उनका साला रिकू घायल हो गया था।
2 सितंबर 2019 को गांव लडरावण में बेसहारा गोवंश की चपेट में आने से बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी निवासी 22 वर्षीय संजीव महतो की मौत हो गई थी।
21 जनवरी 2020 को लाइनपार के शंकर गार्डन निवासी 84 वर्षीय रामचंद्र को गोवंश ने टक्कर मार दी थी। 28 जनवरी को पीजीआई में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
14 अगस्त 2020 को रेलवे रोड के पास गोवंश की चपेट में आने से कैथल के पाई गांव निवासी कर्मचंद की मौत हो गई थी।
23 अक्तूबर 2026 को गांव कसार में सांड की टक्कर से फैक्टरी कर्मचारी सुरेश चंद गुप्ता की मौत हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
शहर में बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया गया है। दो एजेंसियों ने भाग लिया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी करके गोवंश पकड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
— सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़
-- -- -- -- -- -- -- -
सांड की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
— सत्यवीर, एसएचओ, थाना सेक्टर-6
फोटो कैप्शन: 57: गांव कसार में मृत पड़ा सांड। स्रोत: ग्रामीण।