{"_id":"6ade548a0f923c6bef04eef0","slug":"haridwar-police-have-arrested-actress-urmila-sanawar-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-186668-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
गोविंद नगर में अभिनेत्री उर्मिला सनावर को घर से ले जाती हरिद्वार पुलिस। स्रोत क्षेत्रवासी
- गोविंद नगर स्थित आवास पर दी दबिश, डीवीआर भी ले गई पुलिस
- अभिनेत्री पर ज्वालापुर के पूर्व विधायक को ब्लैकमेल करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने, आचार्य धाम को अपने नाम कराने और पूरे परिवार की हत्या कराने की धमकी देने के आरोप में अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गई है।
पिछले काफी समय से अभिनेत्री उर्मिला सनावर चर्चाओं में हैं। शनिवार को हरिद्वार की विधानसभा ज्वालापुर से विधायक रहे सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने रानीपुर कोतवाली में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, परिवार को जान से मारने और आचार्य धाम को अपने नाम कराने की धमकी देने पर तहरीर दी थी। इस पर रानीपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अभिनेत्री उर्मिला सनावर की तलाश शुरू कर दी थी। हरिद्वार के एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि रविवार को उनकी पुलिस ने उर्मिला के सहारनपुर में गोविंद नगर स्थित आवास पर दबिश दी। घर की डीवीआर भी अपने कब्जे में ली गई है। इसके बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया गया।
-- अंकिता भंडारी केस में सीबीआई भी कर चुकी पूछताछ
चर्चित अंकिता भंडारी केस से अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नाम जुड़ा है। सीबीआई ने गोविंद नगर आवास पर पहुंचकर अंकिता भंडारी केस में उर्मिला से पूछताछ की थी। पहले दिन उर्मिला के दिल्ली होने के कारण सीबीआई वापस लौट गई थी। अगले दिन सीबीआई ने दोबारा पहुंचकर उर्मिला से पूछताछ की थी। 22 अक्तूबर को फिर आई थी और देहरादून की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होने का नोटिस दिया था, जिसमें पेश होने की 23 अक्तूबर थी।