फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bareilly and Shahjahanpur police were searching for a history-sheeter

बरेली व शाहजहांपुर पुलिस को थी हिस्ट्रीशीटर को तलाश

Tue, 10 May 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 10 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bareilly and Shahjahanpur police were searching for a history-sheeter
क्राइम - फोटो : logo

हरदोई। सोमवार को थाना क्षेत्र सुरसा के सेमरा चौराहा के पास पुलिस व ग्रामीणों से घिरने पर खुद को गोली से उड़ाने वाला हिस्ट्रीशीटर था। बरेली व शाहजहांपुर के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ लूट, दुराचार व गैंगेस्टर के छह मुकदमे दर्ज थे। मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद उनको शव सौंप दिया।

विज्ञापन


धीरज वर्मा उर्फ मुन्ना (27) पुत्र ओमकार निवासी आनंदपुर क ोतवाली शहर शाहजहांपुर के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। वह पांच भाइयाें में सबसे छोटा व अविवाहित था। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के भाई राहुल ने उसके संबंध में कोई भी जानकारी देने से इंकार किया। बताया जाता है कि मृतक की शाहजहांपुर व बरेली पुलिस को तलाश थी। उसके खिलाफ दोनों जिलों के विभिन्न थानों में लूट, दुराचार व गैगेंस्टर समेत छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर को भेजा जेल
हरदोई। सोमवार को थाना क्षेत्र सुरसा के तहत सेमरा चौराहा के पास दबोचे गये हिस्ट्रीशीटर ओवेश वर्मा उर्फ लल्ला पुत्र राम प्रसाद निवासी चमकनी कर्बला सदर बाजार शाहजहांपुर को आर्म एक्ट के तहत पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक असलहा व दो कारतूस बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे हिस्ट्रीशीटर की हुई पहचान
हरदोई। सोमवार क ो थाना क्षेत्र सुरसा के तहत सेमरा चौराहा के पास पुलिस को चकमा देकर भागे तीसरे  हिस्ट्रीशीटर की पहचान इरफान पुत्र इस्तियाद निवासी चौक अल्लाखां थाना सदर बाजार शाहजहांपुर के तौर पर हुई है। एसओ सुरसा विनय मिश्र ने बताया कि पड़ताल के दौरान पता चला है कि इरफान मृतक का साथी है और  हिस्ट्रीशीटर रहा है। उसके खिलाफ भी शाहजहांपुर व बरेली के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed