फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bara Imambara, the lock on the insert organically

इमामबाड़े में ताला डालने पर बवाल

Thu, 15 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 15 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bara Imambara, the lock on the insert organically
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

पिहानी (हरदोई)। महमूदपुर सरैया गांव में जामा मस्जिद के जनरेटर को निजी इमामबाड़े के लिए इस्तेमाल करने पर बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-डंडे, पथराव और फायरिंग में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पिहानी भिजवाया है।

विज्ञापन


महमूदपुर सरैयां गांव निवासी मौलाना मुजीबुल हसन गुजरात के महुआ में एक मस्जिद के इमाम हैं। उन्होंने एक जनरेटर गांव की जामा मस्जिद में दान दिया था। करीब तीन दिन पहले मुजीबुल हसन बीमार चचा को देखने गांव आए थे। लोगों ने उन्हें बताया कि जनरेटर का इस्तेमाल निजी इमामबाड़े में किया जा रहा है। इस पर मुजीबुल हसन ने जनरेटर का इस्तेमाल करने वालों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन


आरोप है कि नूरे, भूरे, अम्मन, छन्नू व जमीर ने गालीगलौज कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने मुजीबुल हसन के कपड़े फाड़ दिए और ईंट-पत्थर चलाए। इस पर मौलाना पक्ष के लोग पहुंच गए। दोनों पक्षों से जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग भी हुई। इसमें एक पक्ष के मौलाना मुजीबुल हसन व दूसरे पक्ष के भूरे उर्फ  हाथी घायल हो गए। भूरे का आरोप है कि मौलाना पक्ष के लोगों ने इमामबाड़े में ताला डाल दिया था। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर कोतवाल धर्मेश कुमार शाही गांव पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पिहानी भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि दो पक्षों में पथराव और लाठी-डंडे चले हैं। फायरिंग होने से उन्होंने इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed