{"_id":"57c874034f1c1bc9592cb4a5","slug":"accountant-looted-rs-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम से 50 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनीम से 50 हजार रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
घायल मुनीम रामदेव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या : 19: घायल मुनीम रामदेव।
नगर की नवीन मंडी में गुरुवार को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने आढ़ती के मुनीम से तमंचे के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिए। छीनाझपटी में मुनीम घायल हो गया। लेकिन मुनीम की बहादुरी से दो लाख रुपये बच गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
नगर के मोहल्ला सुलेमानी निवासी जीशान की सब्जी मंडी में खीरा की आढ़त है। आढ़त पर रामदेव मुनीम है। गुरुवार को आढ़त पर मुनीम के बैग में ढाई लाख रुपये रुपये रखे थे। किसानों से खीरे की खरीदारी चल रही थी। इसी बीच पल्सर बाइक से दो युवक चेहरे पर रुमाल बांधकर मंडी पहुंचे। सुलेमानी के शेड के पास युवकों ने बाइक रोक दी। एक युवक बाइक के पास खड़ा रहा।
दूसरा युवक तमंचा लहराते हुआ जीशान की आढ़त पर पहुंचा और मुनीम से बैग छीनने लगा। मुनीम ने बैग नहीं छोड़ा। बदमाश बैग के साथ उसे घसीटता हुआ बाइक तक ले गया। इससे मुनीम घायल हो गया। इसी बीच बैग खुल गया। बदमाश ने बैग से रुपयों की एक गड्ढी निकाली और दोनों तमंचा लहराते हुए बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन
मंडी में मौजूद व्यापारियों, किसानों यहां तक कि ड्यूटी पर तैनात तीन होमगार्ड तक की हिम्मत बदमाशों का पीछा करने की नहीं हुई। दिनदहाड़े लूट से मंडी में दहशत व्याप्त हो गई। मुनीम ने बताया कि रुपयों की गड्डी पचास हजार की थी। मुनीम ने शाहाबाद कोतवाली में तहरीर दे दी है।