{"_id":"5995d83a4f1c1b24768b468e","slug":"91502992442-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाकर किशोरी ने दी जान, चार भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खाकर किशोरी ने दी जान, चार भर्ती
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। अलग-अलग थाना क्षेत्र में चार लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सांडी थाना क्षेत्र के मछरेहटा गांव निवासी जयपाल ने बेटी बबली (15) को घरेलू कामों को लेकर बुधवार को डांट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने देर शाम जहर खा लिया था। जिला अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव ले गए थे। अस्पताल प्रशासन ने शहर कोतवाली को घटना की सूचना भेजी है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्र में चार ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। शहर कोतवाली के हसनापुर निवासी हिंसता (20) पत्नी ओमकार की गुरुवार को घरेलू कामों को लेकर परिजनों से कहा सुनी हो गई थी। इस पर पति ने उसे डांट दिया था। पति की डांट से क्षुब्ध हिंसता ने जहर खा लिया। उधर इसी कोतवाली क्षेत्र के दरवेसपुर निवासी राजू (48) ने घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया। इधर बघौली थाना क्षेत्र के भीठादान निवासी राजेश (32) ने परिवारीजनों से विवाद के चलते जहर खा लिया। इधर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के नगला लोथू निवासी राजबहादुर की बेटी नीलम (15) ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस संबंध में परिजनों ने कुछ भी बताने से इनकार किया है। कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। उन्हें परिजनों की तरफ से सूचना नहीं दी गई है।
- जहर खाकर किशोरी ने दी जान, चार भर्ती
- सांडी थाना क्षेत्र के मछरेहटा गांव निवासी थी किशोरी