फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने पर 129 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने पर 129 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 Feb 2019 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने पर 129 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सवायजपुर। अर्जुनपुर में पुल निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील गेट पर हंगामा करने के मामले में शनिवार रात चौकी इंचार्ज सवायजपुर ने 129 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ लोनार विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कटियारी के ग्राम अर्जुनपुर के पास रामगंगा नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर अमर ज्योति एसोसिएशन ने शुक्रवार को तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन किया था। वकीलों ने भी उनका साथ दिया था। प्रदर्शन के दौरान बिना अनुमति लाउड स्पीकर का प्रयोग करने को लेकर तहसील गेट पर समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू की चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह से झड़प हुई थी। इससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने तहसील में घुसकर हंगामा कर परिसर में लगी मुख्यमंत्री की होर्डिंग पर लाठियां चलाई थीं। चौकी इंचार्ज व पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने उनके साथ भी धक्कामुक्की की थी। एसडीएम रामप्रकाश ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया था। प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। शनिवार रात चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह और लोनार पुलिस ने संस्था के अध्यक्ष विश्वनाथ दीक्षित, महामंत्री प्रमोद तिवारी, समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू व शुभम समेत 129 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed