फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   विवाद में धारदार हथियार से हमला, चार घायल

विवाद में धारदार हथियार से हमला, चार घायल

Mon, 21 Jan 2019 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
विवाद में धारदार हथियार से हमला, चार घायल
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर निवासी गुड्डू पुत्र रामकिशुन और रामनिवास के बीच रंजिश चल रही है। सोमवार सुबह गुड्डू का पुत्र विनीत (18) खेत पर गन्ने की छिलाई करने गया था। वहीं पर रामनिवास का पुत्र नीरज भी मौजूद था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नीरज ने विनीत की पिटाई कर दी। विनीत ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। जिस पर विनीत, उसकी मां सुसमा शिकायत करने नीरज के घर पहुंची। उन लोगों ने मां-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे विनीत के चाचा रामप्रकाश (40) पुत्र रामकिशुन और चचेरे भाई राजेश के सिर पर भी हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सभी को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसओ राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया पुरानी रंजिश में विवाद हुआ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed