{"_id":"59da58fa4f1c1b68678b4ace","slug":"81507481850-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, फायरिंग
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट भट्ठा जा रहे पूर्व प्रधान पर फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई।
घर से ईंट भट्ठे जा रहे पूर्व प्रधान पर बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। जवाब में प्रधान ने अपनी रायफल से कई फायर किए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पूर्व प्रधान ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं एसओ ने घटना को संदिग्ध बताया है।
थाना क्षेत्र के मलौथा गांव निवासी पूर्व प्रधान सौरभ मिश्रा उर्फ सिप्पी का लट्ठपुरा गांव में जेआर ईंट उद्योग नाम से ईंट भट्ठा है। रविवार सुबह लगभग 10 बजे वह कार से ड्राइवर व एक अन्य युवक के साथ भट्ठे पर जा रहे थे। भट्ठे के पास ही मक्के के खेत में घात लगाए बैठे दो लोगों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पूर्व प्रधान ने गाड़ी में रखी रायफल से हमलावरों पर कई राउंड फायर किए। मौका पाकर हमलावर फरार हो गए। पूर्व प्रधान सिप्पी मिश्रा का कहना है कि उन पर हमला किसने किया, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है। एसओ ब्रजेंद्र नाथ शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जांच कराई जा रही है।
- कार पर किए फायर, एसओ ने कहा घटना संदिग्ध, जांच के बाद होगी कार्रवाई