Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   knj news

Kannauj News: संविधान दिवस पर आंबेडकर प्रतिमा का चश्मा तोड़ा, दुकान में लगाई आग

Fri, 27 Nov 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 27 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
knj news
फोटो:39: आंबेडकर प्रतिमा का तोड़ा गया चश्मा। संवाद
ठठिया। संविधान दिवस की रात अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आरोप है कि प्रतिमा का चश्मा तोड़ने के साथ ही एक किराना दुकान में आग लगा दी गई। साथ ही गांव में खड़ी एक स्कूल बस की बैटरी चोरी हो गई। घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एमसील लगाकर टूटा चश्मा जोड़ा और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



ककरघटा ग्राम पंचायत के सिमुआपुर गांव में निवासी सोबरन लाल ने अपने घर से करीब 15 मीटर दूर खेत में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराई थी। प्रतिमा का अनावरण 14 अप्रैल 2026 को राज्यमंत्री असीम अरुण ने किया था। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात अराजक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। प्रतिमा का चश्मा तोड़ दिया। इसके बाद अराजक तत्वों ने प्रेम प्रकाश की किराना दुकान में आग लगा दी, जिससे दुकान का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

वहीं गांव में खड़ी एक स्कूल की बस की बैटरी भी चोरी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह और ठठिया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रतिमा के टूटे चश्मे को एमसील लगाकर ठीक कराया। घटना को लेकर जिला पंचायत सदस्य लाल सिंह दोहरे, गौरी शंकर, नवीब कटियार, उपासना, शंभू शरण, राजवती, प्रेमवती, सुंदरी, महिला गौतम, पातीराम, लालू कटियार, रामजीत, रौनक कश्यप और विजय समेत अन्य ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर भीम आर्मी के पदाधिकारी अजीत सिंह भी संगठन सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रतिमा की सुरक्षा के लिए उसके पास सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग की है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed