{"_id":"6b0889c5e53a4ab81f0413fc","slug":"accused-in-cow-slaughter-case-arrested-in-an-encounter-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-170141-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गोहत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गोहत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Fri, 27 Nov 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज। बंधुआकलां के पड़वापुर नहर पटरी के पास बुधवार रात गोहत्या के आरोपी अमेठी जिले के मुसाफिरखाना के तकिया, मजरे जमुवारी निवासी समीर की स्थानीय पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से असलहा, कारतूस व गोहत्या करने के हथियार मिले हैं।
मुठभेड़ बुधवार देर रात करीब 12 बजे के बाद हुई। समीर पैदल ही पड़वापुर नहर पटरी से टिकरिया की ओर गोवंश काटने के हथियार लेकर जा रहा था। पुलिस टीम ने पड़वापुर के पास नहर पटरी पर घेराबंदी की। आरोप है कि समीर ने पहले पुलिस टीम पर असलहे से फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पकड़े जाने के बाद समीर ने पुलिस को बताया कि 22 नवंबर की रात उसने अपने साथियों के साथ पूरे बुनियाद सिंह का पुरवा के पास नहर पटरी पर एक गोवंश को काटा था। उसके साथी मोईद नुरई को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों काफी दिनों से गोवंश काटने व उसके अवशेषों को बेचने का काम करते हैं।
क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि समीर को दूबेपुर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां उसका इलाज किया गया। बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इनसेट-
एक हजार रुपये में खरीदते थे एक गोवंश
पुलिस की पूछताछ में आरोपी समीर ने बताया कि मझगवां निवासी सीताराम भी उनके साथ काम में शामिल था। सीताराम ही 21 नवंबर की रात को एक गोवंश को कहीं से पकड़ कर लाया था। उसने गोवंश को काटने के लिए समीर व मोईद नुरई को दिया था। समीर व मोईद नुरई ने सीताराम को गोवंश लाने के लिए एक हजार रुपये दिए थे। सीताराम अक्सर उन लोगों को गोवंश लाकर देता था। इसके बाद वह दोनों गोवंश को काटते थे। समीर के खिलाफ बंधुआकलां के अलावा बल्दीराय, कुड़वार व अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली में गैंगस्टर सहित 11 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
11 मई को तिंदौली खेमपुर में मिले थे 24 मृत गोवंश
जिले में यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले जयसिंहपुर के तिंदौली खेमपुर के पास 11 मई को 24 मृत गोवंश के शव फेंके जाने का मामला सामने आया था। आरोपी जौनपुर जिले के गौसपुर निवासी मो. आसिफ को पुलिस ने अखंडनगर के कनकपुर के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उसके दो साथी अखंडनगर के रायपुर निवासी एनुल व अकमल पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। दूसरी मुठभेड़ में जयसिंहपुर के हालापुर के पास जौनपुर जिले के खुटहन, ख्वाजापुर निवासी विनोद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था।