{"_id":"5bccb5e1bdec22694517d0e4","slug":"71540142561-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान और किसान यूनियन के पदाधिकारी आपस में भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान और किसान यूनियन के पदाधिकारी आपस में भिड़े
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझिया में चौपाल लगाने को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारी और ग्राम प्रधान के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने मारपीट और रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन की थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मझिया में चौपाल लगाई गई थी। चौपाल के दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों और ग्राम प्रधान के बीच विवाद हो गया था। जिस पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। ग्रामीणों ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया। रविवार को दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। किसान यूनियन के काशीखेड़ा निवासी राजीव सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझिया के प्राथमिक विद्यालय में किसान चौपाल में यूनियन के पदाधिकारी राहुल मिश्रा के संबोधन के दौरान गांव निवासी बॉबी सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ आ गए। उन्होंने राहुल पर रुपये लेने का आरोप लगा उनकी जेब से 940 रुपये निकाल लिए। विरोध पर मंच पर मौजूद पदाधिकारी सुनीता को मारापीटा और जान से मार देने की धमकी दी।
वहीं ग्राम प्रधान मझिया नागेंद्र सिंह बाबी की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि भाकियू के राहुल मिश्रा निवासी मिश्राना, राजीव सिंह निवासी काशीखेड़ा, रामपाल निवासी लेहना, राजू और रवि निवासी मझिया, अरविंद मौर्य व दस अन्य लोग किसान चौपाल कराने के नाम पर उनसे दस हजार रुपये मांगने आए थे। उसकी जेब से जबरदस्ती पांच हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही सोने की जंजीर ले गए। विरोध पर उन लोगों ने उन्हें और गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह को मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।