{"_id":"5ca4f065bdec22143439d51c","slug":"61554313317-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दीधारियों पर लगाया 32 हजार रुपये वसूलने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्दीधारियों पर लगाया 32 हजार रुपये वसूलने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम चचरापुर निवासी अंकित सिंह पुत्र सतीश सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि वह मंगलवार शाम लगभग साढ़े सात बजे अपने गांव निवासी बटेश्वर को खाना देने के लिए हरदोई के एक नर्सिंग होम गया था। यहीं गांव निवासी राजाराम की पत्नी मिल गईं। उन्हें छोड़ने कांशीराम कालोनी जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की वर्दी में आए दो लोगों ने बाइक की डिग्गी की तलाशी ली। वर्दीधारियों ने अपने पास से ही दो पुड़िया निकालीं और बाइक से स्मैक बरामद होने की बात कही। इसके बाद धमकाकर 22 हजार रुपये वसूल लिए। 20 हजार रुपये की और व्यवस्था करने को कहा। उसने 10 हजार रुपये गांव से उधार मंगाकर वर्दीधारियों को दे दिए। पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।