फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   भाज युमो नगर अध्यक्ष व उनके साथियों पर जानलेवा हमला

भाज युमो नगर अध्यक्ष व उनके साथियों पर जानलेवा हमला

Fri, 25 Jan 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
भाज युमो नगर अध्यक्ष व उनके साथियों पर जानलेवा हमला
हरदोई। संडीला कोतवाली के मोहल्ला बेगमगंज में गुरुवार रात दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में समझौता कराने गए भाजयुमो के नगर अध्यक्ष और उनके दो साथियों पर एक पक्ष ने हमला बोल दिया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा नेता की मां की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज गांव निवासी अंकित चौरसिया पुत्र रामपाल चौरसिया का गांव के ही जाहिद पुत्र अब्दुल मजीद के साथ विवाद हो गया था। एक पक्ष के परिचित होने के कारण रात में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ऋषभ खन्ना साथी मोनू पुत्र दिनेश और देवेश अस्थाना पुत्र ओमप्रकाश अस्थाना के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुलह समझौते का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों में फिर मारपीट हो गई। भाजयुमो नगर अध्यक्ष ऋषभ खन्ना पर भी हमला बोल दिया गया। मारपीट में ऋषभ बेहोश होकर गिर पड़े। जबकि उनके साथी मोनू व देवांश भी घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। आसपास मौजूद लोगों ने ऋषभ, मोनू व देवांश को सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ऋषभ को लखनऊ रेफर कर दिया। देर रात पुलिस ने ऋषभ की मां रीता खन्ना की तहरीर पर वाहिद पुत्र मजीद, जाहिद पुत्र अब्दुल मजीद, शाहिद पुत्र राशिद, मोहम्मद अरशद पुत्र लतीफ, गुड्डू पुत्र लतीफ, शाबे आलम पुत्र लतीफ व मोहम्मद लतीफ पुत्र गनी समेत अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed