फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   विवाद में दो पक्षों में लाठियां चली, आठ घायल

विवाद में दो पक्षों में लाठियां चली, आठ घायल

Sat, 30 Mar 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
विवाद में दो पक्षों में  लाठियां चली, आठ घायल
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोइलरा में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठियां चलीं। इस घटना में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोइलरा निवासी हरिनाम (45) पुत्र राजाराम के दो पुत्र शुक्रवार शाम गांव के बाहर आपस में लड़ रहे थे। तभी गांव निवासी रामपाल ने गालीगलौज करते हुए दोनों बच्चों पर लाठी चला दी। इसकी जानकारी रोते हुए बच्चों ने परिजनों को दी। परिजन रामपाल को उलाहना देने पहुंचे तो विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इसमें एक पक्ष से हरिनाम के अलावा उसके दो पुत्र लखन (20), रामजीवन और रमाकांत (21) पुत्र होरीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष ने चिंरजू (35) पंकज (20) पुत्र रामपाल, राहुल (23) पुत्र मुन्नू समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed