{"_id":"5cd07fc6bdec2207315b52c4","slug":"41557168070-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ की झूठी शिकायत पर काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरदोई। नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली युवती से रुपये मांगना युवक को मंहगा पड़ गया। उसने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। महिला शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। युवती की शिकायत को झूठा बता युवक के परिजनों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रद्धेपुरवा निवासी युवक ने बताया कि वह बेरोजगार है। जनवरी 2019 को उसकी मुलाकात बढै़यनपुरवा निवासी एक बाबा और युवती से हुई थी। बाबा व युवती ने उसकी रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही। उससे 6 लाख रुपये मांगे। उसने सारे रुपये खेत व प्लाट बेचकर दे दिए। जब वह नौकरी के लिए गया तो हकीकत पता चली। उसने अपने रुपये मांगे तो आरोपी उसे टरकाते रहे। कुछ दिन पहले उसने एसपी से शिकायत की। एसपी ने पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। इसी दौरान सोमवार को युवती ने पीड़ित पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। शिकायत लेकर महिला थाने पहुंच गई। जब इसकी भनक लगने पर युवक के परिजन महिला थाने पहुंच गए। युवक के परिजनों ने छेड़छाड़ की शिकायत को झूठा बताकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। महिला थाना प्रभारी हंसमुखी ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।