फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन घायल

पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन घायल

Sun, 24 Mar 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन घायल
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगंज ननखेरिया में शनिवार को पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्राम अलीगंज ननखेरिया निवासी मंगे पुत्र चतुरी ने बताया कि गांव के ही मटरू से उसकी जमीन की रंजिश चल रही है। शुक्रवार को मटरू, अरविंद, सुरजीत व जगमोहन दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें उसकी पत्नी रानी (46) व बेटी शिवानी (16) घायल हो गई। वहीं दूसरी ओर से मटरू ने बताया कि शुक्रवार को विवाद के बाद मंगे, उसकी पत्नी रानी, बेटी शिवानी व बेटे कलक्टर ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed