फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   युवक ने सास- पत्नी समेत तीन पर किया बांके से हमला

युवक ने सास- पत्नी समेत तीन पर किया बांके से हमला

Wed, 27 Feb 2019 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
युवक ने सास- पत्नी समेत तीन पर किया बांके से हमला
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहब्दीपुर में शराब पीकर आने का विरोध करने पर युवक ने सास, पत्नी और भाई पर बांके से हमला कर दिया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहब्दीपुर निवासी अनिल पुत्र प्यारे शराब पीने का आदी है। भाई रजनीश ने बताया शराब पीकर वह अक्सर हंगामा करता है। मंगलवार रात 12 बजे वह शराब के नशे में घर आया तो पत्नी नीलम (35) व सास राजरानी (60) पत्नी रामसहाय निवासी अमेठिया थाना टड़ियावां ने उसे टोक दिया। इस पर वह विवाद करने लगा। पत्नी पर बांके से हमला कर दिया। बचाने पहुंची सास राजरानी व भाई रजनीश को भी बांका मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने यूपी 100 को घटना की सूचना दी। परिजनों ने बुधवार सुबह कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed