{"_id":"5b917469867a557ed20b10f9","slug":"31536259177-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान बंद करा रहे लोगों ने दुकानदार व उसके बेटे को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान बंद करा रहे लोगों ने दुकानदार व उसके बेटे को पीटा
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बेनीगंज(हरदोई)। एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में गुरुवार को दुकानें बंद करा रहे लोगों का बंद का विरोध कर रहे पिता पुत्र से विवाद हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पिता पुत्र को पीट दिया। जानकारी पर दुकानदार के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ बढ़ती देख प्रदर्शनकारी भाग गए।
एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में कोथावां में बाजार बंद करा रहे लोगों का दुकान बंद न करने पर दुकानदार व उसके बेटे से विवाद हो गया। नाराज लोगों ने दुकानदार कमलेश व उसके बेटे गुंजन की पिटाई कर दी। प्रदर्शनकारियों ने कस्बे में लगी विधायक व पूर्व सांसद की होर्डिंग भी क्षतिग्रस्त कर दीं। इसकी जानकारी पर दुकानदार के गांव ढखिया खुर्द से बड़ी संख्या में लोग कस्बे में पहुुंच गए। यह हंगामा काटने लगे। बवाल बढ़ता देख दुकानें बंद करा रहे लोग मौके से चले गए। प्रदर्शनकारियों के भाग जाने पर नाराज भीड़ ने चौकी घेरकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे कोतवाल सुभाष सरोज ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पीड़ित कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट के आरोप में कस्बा निवासी सौरभ अवस्थी, अतुल अवस्थी, लालू अवस्थी, शोभित मिश्र, हैप्पी शुक्ला, राहुल पांडे, व कपिल सिंह के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने विधायक व पूर्व सांसद की होर्डिंग फाड़ने के मामले में पुलिस ने कपिल सिंह, सौरभ अवस्थी व लकी शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
दुकान बंद करा रहे लोगों ने दुकानदार व उसके बेटे को पीटा
पिता पुत्र की पिटाई से नाराज लोगों ने घेरी चौकी
- पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- तीन लोगों के खिलाफ नेताओं की होर्डिंग फाड़ने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज