फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fortuner runs over three bike riders; two dead.

Sambhal News: तीन बाइक सवारों को फॉर्च्यूनर ने रौंदा, दो की मौत

Fri, 04 Sep 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 04 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fortuner runs over three bike riders; two dead.
बनियाठेर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में हुए एक सड़क हादसे में बनियाठेर क्षेत्र के दो युवकों की मौत हो गई है। बुधवार-बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार रात बनियाठेर के भुलाबई और बनियाखेड़ा गांव के सैकड़ों लोग चार कैंटर से राजस्थान के बागड़ स्थित जाहरवीर मंदिर पूजा करने गए थे। भुलाबई निवासी विक्रम अपनी सीएनजी बाइक भी साथ ले गया था। परिजनों ने उसे बाइक ले जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। बुधवार की रात करीब दो बजे विक्रम (23), सौदान (30) और यशपाल प्रजापति (24) पूजा स्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर बाइक से पेट्रोल पंप पर जा रहे थे।
विज्ञापन

गोगामेड़ी-दिल्ली हाईवे पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में यशपाल और विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। सौदान गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय हनुमानगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने यशपाल और विक्रम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल सौदान को हनुमानगढ़ से हायर ट्रामा सेंटर बीकानेर रेफर किया गया था। हालांकि, परिजन उसे मुरादाबाद ले आए। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में सौदान का उपचार चल रहा है। मृतक यशपाल प्रजापति शादी-भंडारों में खाना बनाने का काम करता था। परिवार में मां उमेश देवी हृदय रोगी हैं और वह अपने परिवार में सबसे छोटा तथा अविवाहित था।

मृतकों के परिवार में मातम
मृतक विक्रम शादी-पार्टियों में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी का काम करता था। वह भी अविवाहित था और अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। विक्रम के ताऊ बब्लू उर्फ श्यामलाल ने बताया कि परिवार के सभी लोग पूजा करने गए थे। विक्रम को बाइक ले जाने से मना किया गया था, फिर भी वह उसे लेकर चला गया। इस दुखद घटना के बाद गांव में दोनों युवकों की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed