खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। ट्रेनों से मोबाइल चोरी कर बिक्री करने वाले शातिर को जीआरपी ने धर दबोचा। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया। एसओ जीआरपी योगेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को एसआई शिव कुमार यादव और प्रमोद कुमार स्टेशन परिसर में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान माल गोदाम के पास एक दीवार की आड़ में खड़े एक व्यक्ति को देखा। उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम जितेंद्र पुत्र नत्यू निवासी रेलवेगंज बताया। उसके पास से दो चोरी के मोबाइल बरामद हुए। उन्होंने बताया कि जितेंद्र शातिर अपराधी है और ट्रेनों में मोबाइल की चोरी व लूट करता था। उसके विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।