फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   नयागांव में फांसी पर लटकता मिला अज्ञात युवती का शव

नयागांव में फांसी पर लटकता मिला अज्ञात युवती का शव

Sun, 10 Feb 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
नयागांव में फांसी पर लटकता मिला अज्ञात युवती का शव
प्रतापनगर। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नयागांव में रविवार शाम जंगल में युवती का शव फांसी पर लटकता मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। नयागांव में पूरब की ओर नाला निकला है। इसके पास घना जंगल है। रविवार शाम कुछ ग्रामीण शौच के लिए जंगल की ओर गए थे। वहां पेड़ पर रस्सी से युवती का शव लटकता देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र सरोज मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती के बाएं हाथ की कलाई पर कलावा बंधा है। जिस पेड़ पर शव लटका मिला वहीं पास में काला सफेद दुपट्टा भी रखा मिला। आसपास के गांवों को सूचना दी गई है, लेकिन फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed