फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   झोपड़ी में जिंदा जल गया खेत की रखवाली कर रहा वृद्ध

झोपड़ी में जिंदा जल गया खेत की रखवाली कर रहा वृद्ध

Sun, 21 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
झोपड़ी में जिंदा जल गया खेत की रखवाली कर रहा वृद्ध
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के आबिदखेड़ा मजरा जमकुरा में खेत की रखवाली के लिए रुके वृद्ध का अधजला शव रविवार सुबह झोपड़ी में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आबिदखेड़ा निवासी नत्था यादव (60) गांव के पूरब की ओर स्थित अपने खेत में झोपड़ी डाले था। कई साल से वह रात में झोपड़ी में ही रुकता था। शनिवार रात लगभग 10 बजे नत्था वहीं सोया था। पुत्र रामकुमार उसे खाना देकर वापस आ गया था। रविवार सुबह पांच बजे रामकुमार पिता को चाय देने के लिए खेत पर गया तो झोपड़ी जली देखकर उसके होश उड़ गए। नत्था का अधजला शव अंदर पड़ा था। रामकुमार ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed