{"_id":"5c509e99bdec22737361b5d8","slug":"201548787353-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार निरीक्षक हुए लाइनहाजिर, 11 की तैनाती में फेरबदल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार निरीक्षक हुए लाइनहाजिर, 11 की तैनाती में फेरबदल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने सोमवार देर रात चार प्रभारी निरीक्षकों को लाइन हाजिर किया है। कुल नौ निरीक्षकों और दो उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल कर दिया गया है। नए फेरबदल में आईजीआरएस के प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला को टड़ियावां का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
काफी समय से अलग-अलग थानों और कोतवाली में प्रभारी रहे और इन दिनों शाहाबाद के प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बिलग्राम कोतवाली में तैनात रहे जितेंद्र कुमार ओझा को शाहाबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अरवल के प्रभारी निरीक्षक गोपाल नरायण सिंह, हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह और कछौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जावेद अहमद को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने लाइन हाजिर किया है। क्राइम ब्रांच में तैनात रहे निरीक्षक राय सिंह को कछौना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। यूपी 100 के प्रभारी रहे निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह को हरपालपुर का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक रहे राकेश चंद्र आनंद को सांडी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। मल्लावां कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को अरवल थानाध्यक्ष बनाया गया। सांडी के थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक अरुणेश गुप्ता को शहर कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।
हरपालपुर कोतवाली से 11 माह में पांच निरीक्षक हुए लाइन हाजिर
हरपालपुर। 11 माह के दौरान हरपालपुर कोतवाली में प्रभारी बनकर आए पांच निरीक्षकों को यहां से लाइनहाजिर कर दिया गया।
हरपालपुर कोतवाली में 25 जुलाई 2017 को प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात किए गए ब्रजेंद्रनाथ शुक्ला आठ माह तक यहां तैनात रहे। 19 मार्च 2018 को क्षेत्रीय विधायक की नाराजगी के चलते उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। 20 मार्च 2018 को प्रभारी निरीक्षक के पद पर संतोष वर्मा की तैनात हुई, लेकिन दो मई 2018 को उन्हें भी लाइन हाजिर कर दिया गया। पांच मई 2018 को प्रभारी निरीक्षक हरपालपुर बने राय सिंह 29 सितंबर 2018 को यहां से लाइन हाजिर हो गए। इसके बाद ज्ञानप्रकाश तिवारी को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया, लेकिन उन्हें भी क्षेत्रीय विधायक की नाराजगी भारी पड़ी और तीन दिसंबर 2018 को उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। 03 दिसंबर को ब्रजेश सिंह प्रभारी निरीक्षक बनकर कोतवाली हरपालपुर पहुंचे, लेकिन सोमवार रात हुए तबादलों में उन्हें भी एसपी ने लाइन का रास्ता दिखा दिया।