फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   लेनदेन के विवाद में चले लाठी डंडे, चार घायल

लेनदेन के विवाद में चले लाठी डंडे, चार घायल

Tue, 23 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में चले लाठी डंडे, चार घायल
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बाघपुरवा मजरा कटरी छोछपुर में रुपये के लेनदेन के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में सोमवार देर शाम लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों से छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

छोछपुर निवासी विपिन का चाचा सुरेश से 2000 रुपये के लेनदेन में सोमवार सुबह विवाद हो गया था। दोनों के बीच गाली-गलौज हुआ तो पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया। सोमवार देर शाम लेनदेन को लेकर फिर दोनों में विवाद हो गया। लाठी-डंडे चल गए। एक पक्ष से विपिन (22) पुत्र रामनरेश और पत्नी पूजा (20) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सुरेश (45) और उनकी पत्नी श्यामलता (42) घायल हो गईं। चारों घायलों को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया है। विपिन की तहरीर पर सुरेश, श्यामलता और उनके पुत्र राजकमल के विरुद्ध और सुरेश की तहरीर पर रामनरेश, विपिन और पूजा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed