{"_id":"5bb10b3c867a55013c43bd92","slug":"201538329404-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर नहर में फेंका गया था युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर नहर में फेंका गया था युवक का शव
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांडी। उन्नाव में हरदोई के युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर सहित शरीर में कई चोटों के निशान होने की पुष्टि हुई है। रविवार सुबह ग्राम आदमपुर में शव का अंतिम संस्कार किया गया। सांडी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की बाइक भी शनिवार शाम सांडी के गांव उल्लामऊ के पास सड़क किनारे पड़ी मिली।
ग्राम आदमपुर निवासी श्रीकृष्ण चंद्र का पुत्र राहुल (25) बुधवार से ही बाइक समेत लापता था। पिता ने शुक्रवार शाम सांडी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार दोपहर राहुल का शव उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र में असीवन गांव के पास शारदा नहर में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक राहुल पर हमलावरों ने वजनी हथियार से चार वार किए थे। जिससे उसकी मौत हो गई। सिर व सीने में एक-एक गहरी चोट और पेट में दो तेज वार किए जाने की पुष्टि हुई है। हत्या के बाद उसका शव नहर में शव फेंक दिया गया। एसओ सांडी अरुणेश गुप्ता ने बताया कि पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। राहुल की बाइक शनिवार शाम उल्लामऊ गांव के पास मिली है।
तो तीन दिन पहले ही मिल चुकी थी बाइक
हरदोई। परिजनों की माने तो पुलिस जहां बाइक पड़ी होने का दावा कर रही है, वहां से दिन भर लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में अगर बाइक तीन दिन से पड़ी थी तो किसी की तो नजर उस पर पड़ती। वहीं चर्चा है कि बाइक तीन दिन पहले ही गांव के पास खड़ी मिली थी। इसकी सूचना भी दी गई थी लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और बाइक गांव में ही चौकीदार के घर में खड़ी करा दी। राहुल की हत्या होने की बात सामने आने के बाद बाइक की बरामदगी ढलान से दिखाई गई।
विज्ञापन
मोबाइल से खुल सकता हत्या का राज
हरदोई। राहुल का शव मिलने के बाद उसके पास से पर्स और बाइक की चाबी बरामद हुई थी। जबकि उसका मोबाइल गायब था। परिजनों की माने तो बुधवार दोपहर से ही राहुल का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। पुलिस कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
हत्या कर नहर में फेेंका गया था युवक का शव
- शरीर में मिले चोटों के निशान, पोस्टमार्टम में हुई पुष्टि
- उन्नाव में नहर में मिला था शव, हत्या की रिपोर्ट दर्ज