फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia GMCH Row: Medical Students Assault Journalists During News Coverage; Two Injured, SDPO Investigates

बिहार: जीएमसीएच के छात्र हैं या गुंडे? मीडिया कर्मियों के साथ की मारपीट और अभद्रता, दो हुए घायल; जांच शुरू

Sun, 06 Sep 2026 03:45 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 03:45 PM IST
सार

पूर्णिया जीएमसीएच में खबर संकलन करने गए मीडिया कर्मियों के साथ मेडिकल कॉलेज के छात्रों पर कथित मारपीट और अभद्रता का आरोप लगा है। विवाद के दौरान दो मीडिया कर्मियों घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
Purnia GMCH Row: Medical Students Assault Journalists During News Coverage; Two Injured, SDPO Investigates
मारपीट करते छात्र गुंडे

विस्तार

पूर्णिया राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में इंसानियत और कानून की धज्जियां उड़ाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में खबर संकलन करने गए तीन अलग-अलग मीडिया संस्थानों के पत्रकारों के साथ मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा कथित तौर पर मारपीट और अभद्रता की गई। छात्रों के हमले में दो मीडिया कर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को जीएमसीएच स्थित एसएनसीयू वार्ड के समीप एक युवक एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़खानी का प्रयास कर रहा था। महिला किसी तरह वहां से भागकर वार्ड के अंदर छिप गई। महिला के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों के परिजनों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर जीएमसीएच के कंट्रोल रूम में पहुंचाया।

विज्ञापन

कंट्रोल रूम में स्थानीय कर्मी युवक से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे पत्रकार घटना की कवरेज करने और वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। आरोप है कि कवरेज के दौरान मेडिकल कॉलेज के दो छात्र वीडियो बनता देखकर आपा खो बैठे और पत्रकारों से उलझ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि इसके बाद दोनों छात्रों ने करीब 20 से 25 अन्य छात्रों को फोन कर बुला लिया। आरोप है कि छात्रों के समूह ने खबर संकलन कर रहे पत्रकारों को चारों तरफ से घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में दो पत्रकार घायल हो गए।

अस्पताल परिसर में पत्रकारों के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर पुलिस बल के साथ तत्काल जीएमसीएच पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी

घटना के बाद पत्रकारों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीएमसीएच के प्राचार्य ने आरोपी छात्रों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए 72 घंटे का समय मांगा है।

वहीं, सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने कहा कि जीएमसीएच के प्राचार्य ने कार्रवाई के लिए समय मांगा है। यदि प्राचार्य की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती है तो पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed