फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 thief arrested, byke and battery found

दो शातिर पकड़े, बाइक और चोरी की बैट्री बरामद

Fri, 31 Aug 2018 11:57 PM IST
hardoi
hardoi Updated Fri, 31 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
2 thief arrested, byke and battery found
आरोपी और बरामद सामान। - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक और ई रिक्शा की बैट्री चोरी करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने धर दबोचा। उनके पास से चोरी की बाइक और चार बैट्रियां बरामद हुईं हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में हो रही बाइक चोरी और अन्य घटनाओं के खुलासे के लिए शहर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने टीमों को लगाया गया था। मंडी चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने गुरुवार शाम एक युवक को राम जानकी मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े देखा। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। उसे पकड़ लिया गया। युवक ने अपना नाम अन्ना उर्फ शिशुपाल निवासी चांद बेहटा बताया। उसकी पुलिस को ई रिक्शा लूट के मामले में तलाश थी। पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही पकड़ कर ई रिक्शा बरामद कर लिया था। अन्ना इसी लूट में शामिल था। उसके पास से ई रिक्शा की चारों बैट्री बरामद हुईं हैं। वहीं रेलवे गंज चौकी प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि मंगलीपुरवा के पास बाइक सवार युवक गाड़ी के कागज नहीं दिखा सका। उसने अपना नाम सुनील कुमार निवासी उधरपुर थाना बेहटा गोकुल बताया। उसने बताया कि बाइक चोरी की है। शहर कोतवाली दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोनों शातिरों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed