फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike crashes into tree in Bahsuma; rider dies.

Meerut News: बहसूमा में पेड़ से टकराई बाइक, चालक की मौत

Mon, 07 Sep 2026 07:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Bike crashes into tree in Bahsuma; rider dies.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। मवाना-बहसूमा मुख्य मार्ग पर डीपीएम पब्लिक स्कूल के सामने रविवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दीपांकर (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी हस्तिनापुर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शकुंतला कॉलोनी, हस्तिनापुर निवासी दीपांकर पुत्र खोकनचंद निवासी रविवार रात नहटौर, बिजनौर में आयोजित जागरण कार्यक्रम से बाइक से घर लौट रहे थे। डीपीएम स्कूल के सामने पहुंचते ही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को सीएचसी हस्तिनापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दीपांकर परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed