{"_id":"6a9ebc701511653a8c08c9a1","slug":"villagers-nabbed-a-youth-while-he-was-putting-poison-into-a-cattle-trough-after-giving-him-a-thrashing-they-handed-him-over-to-the-police-meerut-news-c-73-1-mtd1001-108591-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पशुओं को जहर देते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पशुओं को जहर देते युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। भंडोरा गांव में सोमवार को पशुओं की खोर में कथित रूप से जहर डालते एक युवक को किसान ने देख लिया। किसान के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो युवक दीवार फांदकर भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गांव भंडोरा निवासी किसान कृष्णपाल ने बताया कि वह पशुओं की देखरेख के लिए खोर पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक युवक पर पड़ी, जो पशुओं की खोर में कुछ डाल रहा था। शक होने पर कृष्णपाल ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। भीड़ को अपनी ओर आता देख युवक दीवार फांदकर भागने लगा।
ग्रामीणों ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को ग्रामीणों से छुड़ाया और थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवक ने अपना नाम आशु कुरैशी निवासी खतौली, मुजफ्फरनगर बताया है। उसने बताया कि वह कई वर्षों से खतौली में किराये के मकान में रह रहा है।
विज्ञापन
सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। खोर में डाले गए पदार्थ की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। युवक के किसी गिरोह से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है।
-- -- -- --