फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2 million stealing from the woman's follow-up in police line

पुलिस लाइन में महिला फॉलोवर के घर से ढाई लाख की चोरी

Wed, 12 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 12 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
2 million stealing from the woman's follow-up in police line
खुली अलमारी गहनों के खाली डिब्बे दिखाती पीड़िता। - फोटो : amarujala

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन कॉलोनी में मंगलवार रात चोरों ने महिला फॉलोवर के घर से लाखों की चोरी की। फॉलोवर परिवार के साथ रिश्तेदारी में गई थी। घर में ताला पड़ा था। बुधवार को पड़ोसियों ने गेट का ताला टूटे होने की सूचना दी। फॉलोवर ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें सोने-चांदी के गहने और रुपये समेत करीब ढाई लाख का सामान चोरी होना बताया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन कॉलोनी निवासी सुमन कश्यप पत्नी धर्मपाल लाइन में ही फॉलोवर हैं। पुलिस लाइन में उसको 12 नंबर कॉलोनी एलॉट है। मंगलवार को वह घर में ताला डालकर पति के साथ ससुराल मंगोलापुर देहात कोतवाली चली गई थी।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह करीब सात बजे पड़ोसी मंडी अपनी कॉलोनी से बाहर निकले तो सुमन के घर के दरवाजे का ताला टूटा देखा। पड़ोसी ने इसकी सूचना फोन पर सुमन को दी। ताला टूटा होने की जानकारी पर सुमन घर पहुंची। अंदर कमरे में पहुंची तो अलमारी खुली थी और सोने-चांदी के गहने और रुपये चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें एक हार, एक जोड़ी झाला, एक जोड़ी झुमकी, पैंडल, चार अंगूठी, चार जोड़ी पायल और 50,000 रुपये चोरी होना बताया है। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिसकर्मियों को जांच के लिए भेजा था। बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वारदात के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed