{"_id":"59beb7074f1c1b32688b51bb","slug":"2-deadbody-found-in-sharda-miner","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में मिले युवक युवती के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शारदा नहर में मिले युवक युवती के शव
हरदाेई
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा नहर में डेढ़ किलोमीटर के दायरे में शनिवार को महिला व पुरुष के शव मिलने से सनसनी मच गई। इलाकाई लोगों का कहना है कि शव प्रेमी युगल के हैं। आनर किलिंग कर शव नहर में फेंके गए हैं।
विज्ञापन
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सैदापुर गांव के निकट शारदा नहर निकली है। गांव के सामने नहर पर झाल बनी हुई है। रविवार शाम करीब 6 बजे कुछ ग्रामीण झाल की तरफ पहुंचे। उन्हें यहां एक शव फंसा दिखा। कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे, और शव को बाहर निकलवाया। अज्ञात महिला (35) का शव काफी फूला हुआ था। वह सलवार व कुर्ता पहने है। कपड़े कई जगह से फटे हैं। उसके गले में कृपाण मिला है। इससे महिला के सिख होने की संभावना है। पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवा दिया है। वहीं सैदापुर गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे शारदा नहर में ही लखीमपुर जिले के पसिगवां थाना क्षेत्र में अज्ञात पुरुष (40) का शव मिला। पसिगवंा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। शारदा नहर में डेढ़ किलोमीटर के दायरे में महिला और पुरुष के शव मिलने को लेकर इलाकाई लोग तमाम तरह की अटकलें लगा रहे हैं। क ोतवाल ने बताया कि शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन