फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   गन्ना सेन्टर पर हुई चोरी का मुकदमा दर्ज

गन्ना सेन्टर पर हुई चोरी का मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Jan 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
गन्ना सेन्टर पर हुई चोरी का मुकदमा दर्ज
टड़ियावां। सिकरोहरी स्थित गन्ना सेंटर पर शुक्रवार रात हुई चोरी और चौकीदारों को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात पांच लोगों ने सिकरोहरी स्थित गन्ना सेंटर पर धावा बोल दिया था। बदमाशों ने सेंटर पर मौजूद चौकीदार पट्टेलाल व राजकुमार को असलहे के बल पर बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की थी। इसके बाद बदमाश केंद्र से 10 क्विंटल बांट, एक टार्च, तिरपाल व ट्रैक्टर की पटिया लेकर भाग गए थे। चौकीदार पट्टेलाल पुत्र भीखम निवासी ग्राम उदयपुर थाना टड़ियावां ने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी एसओ दिलीप त्रिपाठी ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस मौके पर गई थी। दोनों चौकीदार नशे में मिले थे। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed