{"_id":"5b576f434f1c1b764d8b49e4","slug":"191532456771-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनोई के घर रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहनोई के घर रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पाली। थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर मढै़या में बहनोई के घर रह रहे युवक की सोमवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई ने बहनोई पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर नगला निवासी राजेंद्र (37) पुत्र लल्लू की पत्नी डेढ़ वर्ष पूर्व प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके कुछ माह बाद ही राजेंद्र अपने बहनोई पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रामापुर मढै़या निवासी कामता पुत्र रामभरोसे के घर पर रहने लगा था। सोमवार देर रात उसका शव घर के अंदर ही बिस्तर पर पड़ा मिला। मंगलवार सुबह उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दे दी। मृतक का भाई राजकुमार परिजनों के साथ रामापुर मढै़या पहुंच गया। उसने बहनोई कामता पर भाई को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि राजेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
शादी का झांसा देकर बिकवा दिया खेत
मृतक के भाई राज कुमार ने बताया कि भाई के पास एक बीघा 12 बिसवा खेत था। आरोप लगाया कि बहनोई कामता ने राजेंद्र को शादी कराने का झांसा देकर उसका खेत बिकवा दिया। खेत की बिक्री से मिले रुपयों को लेकर राजेंद्र और कामता के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
बहनोई पर युवक की हत्या का आरोप
- घर में पड़ा मिला शव, भाई ने कहा, जहर देकर मारा