{"_id":"5b1582584f1c1bf16e8b61e6","slug":"181528136280-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमलोन के बदले बैंक में मांगी गई रिश्वत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमलोन के बदले बैंक में मांगी गई रिश्वत
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमलोन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप
पिहानी। करीमनगर गांव निवासी एक व्यक्ति ने बैंक आफ इंडिया की पिहानी शाखा प्रबंधक पर होम लोन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। करीमनगर गांव के सज्जाद पुत्र छुटन्ने ने सीएम, डीएम, और बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसने पत्नी शफीकन के नाम पिहानी में एक प्लाट खरीदा था। जिस पर वह होम लोन लेना चाहती थी। शाखा प्रबंधक से संपर्क करने पर उन्होंने जो अर्हता बताई, उन्हें पूरी करने में काफी खर्चा करने के बाद वह जब सारे कागजात के साथ बैंक शाखा पहुंची, तो शाखा प्रबंधक ने लोन मंजूर करने के नाम पर दस प्रतिशत कमीशन लेने की बात कही। मना करने पर प्रबंधक ने उसे बेइज्जत कर भगा दिया। पीड़ित महिला के पति ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं शाखा प्रबंधक ने आरोप को गलत बताया है। कहा है कि उनके पास ऐसी कोई महिला नहीं आई। किसी को शिकायत हो तो वह उच्चाधिकारियों से शिकायत कर सकता है।