{"_id":"599b18884f1c1b88608b47ea","slug":"181503336584-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैत सलाखों के पीछे पहुंचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैत सलाखों के पीछे पहुंचे
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिहानी। डकैती कांड में फरार चल रहे तीन इनामी डकै तों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। तीनों पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। मई में दत्योनापुर में साथियों के साथ डाका डाला था। पुलिस ने तीन साथियों को पहले ही जेल भेज दिया था।
पिहानी क ोतवाली क्षेत्र के दत्योनापुर निवासी उमेश कुमार अवस्थी के यहां एक मई को डकैतों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर अलमारी व बक्से से रुपये गहने समेत करीब छह लाख का डाका डाला था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्ज किया था। पूछताछ में परिजनों ने डकैतों की संख्या छह बताई थी। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने डकै ती का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस समेत पुलिस की टीमें लगाई थी। सर्विलांस के जरिए क्राइम ब्रांच की टीम ने चार जून को तीन वारदात को अंजाम देने वाले तीन डकैत मुन्ना टाईगर निवासी ढकिया कला, इस्लाम व पिसावां निवासी अजय पाल को दबोचा था। कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने डकैती में शामिल तीन अन्य बदमाशों की पहचान बताई थी। पांच जून को दबोचे गए डकैतों क ो जेल भेज दिया था। इसके बाद से फरार चल रहे तीनों डकैतों की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही थी। सोमवार को प्रभारी कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने तीनों डकैतों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों को जहानीखेड़ा से दबोचा गया है। उनकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के पीरपुर निवासी हसीब, भोगियापुर निवासी सलीम खां उर्फ रुकमणी और शाहपुर सैदान निवासी अलाउद्दीन के रूप में हुई। कोतवाल ने बताया कि तीनों पेशेवर अपराधी हैं। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती लूट आदि के कई मामले दर्ज हैं। तीनों पांच-पांच हजार के इनामी हैं।
- फरार इनामी डकैतों को दबोचा
- मई में दत्योनापुर में परिजनों को बंधक बनाकर की थी डकैती
- तीन पहले जेल भेजे गए, फरार चल रहे थे पकड़े गए डकैत
फोटो-20, डकैतों की गिरफ्तारी की जानकारी देते प्रभारी कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला।