फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   युवक ने छात्रा की छेड़छाड़ , रिपोर्ट दर्ज

युवक ने छात्रा की छेड़छाड़ , रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
युवक ने छात्रा की छेड़छाड़ , रिपोर्ट दर्ज
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में मक्के की फसल की रखवाली कर रही छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। पीड़िता की मां की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन घटना के चार दिन बाद भी युवक पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर दस वर्षीय छात्रा खेत में मक्के की फसल की रखवाली कर रही थी। वह खेत में बने मचान पर लेटी थी। उसी दौरान तत्यौरा गांव निवासी नूर मोहम्मद पुत्र अल्लाहदीन नशे की हालत में पहुंचा। उसने मचान पर चढ़कर छात्रा को दबोच लिया। उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। छात्रा किसी तरह उससे बचकर मचान से कूदकर गांव की ओर भागी और शोर मचा दिया। छात्रा की आवाज सुनकर ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों केे आता देख युवक फरार हो गया। छात्रा की मां ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली। युवक की गिरफ्तारी न होने से परिजनों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed