{"_id":"5b42567a4f1c1b07278b55ad","slug":"161531074170-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बघराई में युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बघराई में युवक ने फांसी लगाकर जान दी
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बघराई में एक युवक ने शनिवार शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्राम बघराई निवासी कमलेश कुमार (35) पुत्र स्व. मुलायम सिंह का गांव के बाहर घेर है। शनिवार शाम लगभग छह बजे वह मां शिवदेवी से घेर जाने की बात कहकर निकला था। शाम साढ़े सात बजे तक वह वापस नहीं आया तो शिवदेवी घेर पहुंची। वहां कमलेश का शव फांसी पर लटका मिला। उसने मां की साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी की थी। मृतक के चाचा विनोद ने घटना की वजह नहीं बताई। कमलेश के परिवार में पत्नी सुनीता और चार पुत्रियां हैं। कमलेश खेतीबाड़ी करता था।
युवक ने मां की साड़ी से फंदा बना जान दी