फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   यात्रियों की शिकायत पर छह महिलाओं व दो युवतियों को पकड़ा

यात्रियों की शिकायत पर छह महिलाओं व दो युवतियों को पकड़ा

Wed, 02 Jan 2019 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
यात्रियों की शिकायत पर छह महिलाओं व दो युवतियों को पकड़ा
संडीला। यात्रियों की शिकायत पर बस स्टॉप पहुंची पुलिस ने छह महिलाओं व दो युवतियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि महिलाओं द्वारा जेब काटे जाने की सूचना मिलने पर उन्हें हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बस स्टॉप पर मौजूद यात्रियों ने घुमंतू प्रजाति की छह महिलाओं व दो युवतियों को पकड़ लिया। यात्रियों ने बताया कि यह महिलाएं व युवतियां भीड़ में जाकर लोगों की जेब काटती हैं। यात्रियों से इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि सभी महिलाएं व दोनों युवतियां गाजीपुर के मरचिल्ला कस्बा की रहने वाली हैं। अस्थायी रूप से वह सभी लखनऊ में रहती हैं और आसपास के जनपदों में घरों और बाजार में मांगने का काम करती हैं। पूछताछ के बाद शाम को सभी को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed