{"_id":"5bbcee81867a552852435901","slug":"151539108481-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रही सात ट्रालियां पकड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रही सात ट्रालियां पकड़ीं
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
पिहानी। खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव ने मंगलवार को रसूलपुर गांव के पास छापा मारकर अवैध खनन कर मिट्टी और बालू ले जा रही सात ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ीं हैं। सभी वाहन पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
खनन अधिकारी ने बताया कि गोमती किनारे से बालू और मिट्टी का अवैध खनन किए जाने की जानकारी मिली थी। जिस पर मंगलवार सुबह रसूलपुर के पास छापा मारकर अवैध खनन कर बालू और मिट्टी का परिवहन कर रही सात ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ लीं गईं। चार चालक मौके पर मिले। जिन्होंने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र जग्गू लाल, मोहित पुत्र फूल चंद व विष्णु पुत्र छोटेलाल निवासीगण पारा थाना मझिला व एक अन्य ने अपना नाम इशरत पुत्र मुसाहब अली निवासी चंदापुरवा कोतवाली पिहानी बताया। वशिष्ठ यादव ने बताया कि सभी वाहनों को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।