फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   भाजपा नेता पर हमले के दो आरोपियों को जेल भेजा

भाजपा नेता पर हमले के दो आरोपियों को जेल भेजा

Mon, 14 Aug 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता पर हमले के दो आरोपियों को जेल भेजा
सांडी (ब्यूरो)। पुलिस ने भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। सादुल्लापुर निवासी भाजपा नेता को रविवार को हरदोई आते समय गांव निवासी चार युवकों ने चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के सदुल्लापुर निवासी भाजपा नेता व एडवोकेट अमित शुक्ला उर्फ संजू (35) रविवार कोे घर से बाइक पर हरदोई के लिए निकले थे। रास्ते में पड़ोस के गांव खेरवा के निकट पहुंचे थे। इसी दौरान गांव निवासी विपुल, अतुल, शिवम पांडेय व भाई दो बाइकों पर पीछा करते हुए पहुंचे थे। चारों ने अमित को रोकर कर चाकु ओं से हमला कर दिया था। हमले में वह अमित गंभीर रूप से घायल हो गया था। शोर मचाने पर खेरवा के ग्रामीण पहुंच गए थे। इसके चलते हमलावर भाग निकले थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। भाजपा नेता के पिता ने गांव निवासी विपुल, अतुल शिवम व उसके भाई के खिलाफ अमित पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार को विपुल व शिवम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अन्य दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। दोनों क ो जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन



- भाजपा नेता पर हमले के दो आरोपियों को जेल
- सांडी थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर का निवासी भाजपा नेता
- रविवार को हरदोई आते समय रास्ते में हुआ था हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed