फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बहू को पीटने से रोका तो बेटे ने पिता को छत से फेंका

बहू को पीटने से रोका तो बेटे ने पिता को छत से फेंका

Thu, 10 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बहू को पीटने से रोका तो बेटे ने पिता को छत से फेंका
बेटे ने पिता को छत से फेंका, मौत
विज्ञापन


हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रगति नगर में मंगलवार रात शराब के नशे में पत्नी को पीट रहे बेटे को पिता ने रोकने की कोशिश की। गुस्साए बेटे ने पिता को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी ओम प्रकाश (65) के परिवार में पुत्र श्याम जी, बहू विनीता और पोता आदित्य (10) हैं। बताया जाता है कि श्यामजी शराब का आदी है। मंगलवार देर रात वह शराब पीकर घर आया था। उसके पिता ओम प्रकाश, पत्नी विनीता छत पर थीं। मोहल्लेवासियों की मानें तो विनीता ने श्याम जी को शराब पीकर आने पर ताना दिया तो श्यामजी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


ओमप्रकाश ने इसका विरोध किया। इससे नाराज श्यामजी पिता से ही उलझ गया। गुस्से में आकर उसने पिता ओमप्रकाश को छत से नीचे फेंक दिया। विनीता की चीख सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस पर श्यामजी ने खुद को कमरे में बंद कर दिया। पड़ी। उधर, श्याम जी ने नीचे जाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। पड़ोसियों ने ओम प्रकाश को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शहर कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि श्याम जी को हिरासत में ले लिया गया है। जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

- बहू को पीटने से रोक रहा था पिता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed