{"_id":"5a1c51ba4f1c1b4e718b5da9","slug":"131511805370-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में संदिग्ध हालात में जिंदा जली विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में संदिग्ध हालात में जिंदा जली विवाहिता
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में बुधवार को ससुराल में विवाहिता संदिग्ध हालात में जिंदा जल गई। घटना के दूसरे दिन से पति फरार हो गया। शुक्रवार को जानकारी पर पहुंचे भाई को कमरे में चारपाई पर विवाहिता का शव मिला। उसने बहनोई पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी राम भजन ने बेटी रीना (30) की शादी करीब आठ साल पहले फैजुल्लापुर निवासी पंकज के साथ की थी। उसके दो बेटे किशन (6) और बउवा (4) वर्ष हैं। किशन मौसा शंकर निवासी रद्द्धेपुरवा के पास रहता है। भाई रमेश के अनुसार लगभग तीन साल पहले रीना टीबी की चपेट में आ गई थी।
पंकज इलाज में लापरवाही बरत रहा था। इसके अलावा मारपीट कर प्रताड़ित करता था। इस संबंध में बहन ने कई बार फोन पर उससे शिकायत की थी। उसे किसी तरह समझा बुझाकर शांत कर दिया था। रमेश ने बताया के गुरुवार करीब तीन बजे अज्ञात नंबर से उसके पास फो आया था। फ ोन करने वाले ने बताया कि वह फै जुल्लापुर से बोल रहा है।
विज्ञापन
उसकी बहन की मौत हो गई है। इसके बाद वह मोहल्ला के कुछ लोगों के साथ बहन के ससुराल पहुंचा। मेन गेट में बाहर से कुंडी बंद थी, जबकि बउवा बाहर खड़ा रो रहा था। पड़ोसियों से पंकज के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह बुधवार से लापता है। मंगलवार को रीना अज्ञात कारणों से आग से झुलस गई थी। पंकज उसे इलाज के लिए भी नहीं ले गया है।
रमेश कुंडी खोलकर अंदर पहुंचा। कमरे में चारपाई पर रीना का शव मिला। रमेश की सूचना पर पुलिस पहुंची। रमेश व ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। रमेश ने पंकज पर मारपीट कर प्रताड़ित करने व जलाकर मारने का आरोप लगाया है। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।