फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   हत्या के अपराध में उम्रकैद की सजा

हत्या के अपराध में उम्रकैद की सजा

Fri, 04 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
हत्या के अपराध में उम्रकैद की सजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। अपर जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने शुक्रवार को हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए अभियुक्त को उम्रकैद और 26 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने आदेश दिया कि जुर्माने की आधी धनराशि वादी मुकदमा को बतौर क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए।

अदालत के समक्ष चले मुकदमे के घटनाक्रम के अनुसार संडीला थाना छेत्र के मोहल्ला मंडई निवासी सैय्यद जिया अहमद 25 अप्रैल 2013 को शाम 7 बजे मखदूम शाह बाबा दरगाह में अपने लड़के आमिर हाशमी के साथ फातिहा पढ़ने गया था। वहीं पर कासिमपुर थाना क्षेत्र के हरदलमऊ निवासी लल्लन मौजूद था। लल्लन वहां पर लोगों के साथ बदतमीजी कर रहा था। इस पर वादी के लड़के आमिर ने मना किया। इस पर विवाद हो गया। लल्लन ने तमंचे से आमिर पर फायरिंग कर दी । गोली लगने से आमिर की मृत्यु हो गई। अदालत में चले मुकदमे की अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश कुमार बाजपेई ने की। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई पूरी कर लल्लन को हत्या में सजा सुनाई।
विज्ञापन


- हत्या में उम्रकैद
- अपर जिला जज की अदालत का फैसला
- 26 हजार रुपये जुर्माना लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed