फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दो माह से गायब युवक का कंकाल सूखे रजबहे में मिला

दो माह से गायब युवक का कंकाल सूखे रजबहे में मिला

Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
दो माह से गायब युवक का कंकाल सूखे रजबहे में मिला

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में दो माह से गायब युवक का कंकाल एक सूखे रजबहे में पड़ा मिला। पुलिस ने कंकाल का पोस्टमार्टम कराया। इसको डीएनए जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया।


चौपटा पुरवा के पास बुधवार को गांव के दक्षिण सूखे रजबहे में एक युवक का कंकाल पड़ा होने की जानकारी पर भीड़ जमा हो गई। गांव निवासी रावेंद्र पुत्र देशराज ने उसकी शिनाख्त अपने भाई चंद्र प्रकाश (45) के रूप में की और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रावेंद्र ने बताया कि चंद्र प्रकाश दो माह पूर्व खेत जाने के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि युवक ने चप्पल और कपड़े के आधार पर शिनाख्त की है। इसे डीएनए के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। वह अक्सर घर से गायब हो जाता था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दो माह से गायब था, भाई ने चप्पल और कपड़ों से की शिनाख्त
-पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed