{"_id":"5bd35da6bdec2269b846339c","slug":"111540578726-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्ध निर्मित शौचालय में बनती मिली शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अर्ध निर्मित शौचालय में बनती मिली शराब
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज/संडीला। पुलिस की सख्ती के बाद भी कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। गुरुवार रात माधौगंज के पहुंतेरा गांव में अधूरे शौचालय में शराब बनती पकड़ी गई। मामले में आरोपी को पकड़ लिया गया है। संडीला में भी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर कच्ची शराब बरामद की है।
माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस ने गुरुवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम पहुंतेरा में छापा मारकर होरीलाल के अर्द्धनिर्मित शौचालय में शराब बनते पकड़ी। पुलिस ने आरोपी होरीलाल को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दस लीटर शराब और उपकरण बरामद किए गए। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ग्राम शुक्लापुर भगत मार्ग से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो केन में भरी कच्ची शराब बरामद की। आरोपी ने अपना नाम अजय पाल निवासी मुंडैला बताया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली के एसआई राजेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बिराहिमपुर गांव के पास जंगल में छापा मारा। यहां एक व्यक्ति को शराब बनाते दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नरेश पुत्र मुंशी निवासी ग्राम बिराहिमपुर बताया। एसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि मौके से पांच लीटर कच्ची शराब और उपकरण बरामद किए गए। इसके साथ ही पुलिस ने तेरिया गांव से गांव निवासी बनवारी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।