फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   11 days after the murder of the former head of the reach of police

पूर्व प्रमुख के हत्यारोपी 11 दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर

Sun, 08 Jan 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 08 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
11 days after the murder of the former head of the reach of police
जांच - फोटो : demopic

हरदोई। सुरसा के पूर्व प्रमुख के हत्यारोपियों को पुलिस 11 दिन बाद भी तलाश नहीं कर सकी, गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पांच टीमें लगाई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी में नाकाम पुलिस ने जेल में बंद एक आरोपी को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया चालू की है।

विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के मलिहामऊ गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय मिश्र (45) की 28 दिसंबर को महाविद्यालय में बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने भदैचा निवासी राजू उर्फ राजेंद्र सिंह और उनके दो भतीजे पवन सिंह व पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने क्राइम ब्रांच, सर्विलांस समेत पुलिस की पांच टीमें गठित की थी। करीब एक सप्ताह में पुलिस की टीमें आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इसके चलते पुलिस ने नैनी जेल में बंद राजू को रिमांड पर लेने के लिए बी वारंट जारी कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की स्थिति में घरों की कुर्की कराने की प्रक्रिया चालू कराई थी। उधर, पुलिस की टीमें हत्यारोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का सुराग लग गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed